|
अकादमी नियमित रुप
से विदेशी राष्ट्रों के अनुरोध पर उनके द्वारा
नामित अधिकारियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का
आयोजन करती है और उन्हें प्रशिक्षण एवं कराधान पर
परामर्श देती है ।
विभिन्न राष्ट्रों के वरिष्ठ
अधिकारियों के प्रतिनिधि - मंडल प्रशिक्षण और कर
प्रशासन तथा प्रशिक्षण के विविध पहलुओं पर परामर्श
हेतु तथा हमारे बाहुल्य अनुभवों का लाभ उठाने के
लिये अकादमी को भेंट देते हैं।
विदेशी राष्ट्रों
के वरिष्ठ अधिकारी भी भारतीय राजस्व सेवा के
अधिकारियों के लिये आयोजित कैरियर लिंक्ड
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
कॉमन वेल्थ
एसोसिएशन ऑफ एडमिनीस्ट्रेशन, लंडन (यू.के.) के
अनुरोध पर अकादमी ने राष्ट्र मंडल देशों के कर
प्रशासकों के लिये प्रबंधन कार्यक्रम का सफलता
पूर्वक आयोजन किया है ।
 |