|
कक्षाओं के व्याख्यान सत्रों के अतिरिक्त जो
प्रशिक्षण पध्दति अपनाई जाती है
उसमें समूह-चर्चा,
गृहशिक्षण, कार्यशालाएं, केस-स्टडी, सम्मेलन, रोल
प्ले अभ्यास, प्रश्न मंच, अनुरूपण और इन-बास्केट
अभ्यास तथा पैनल चर्चा इत्यादि का समावेश है।
प्रभावी
प्रस्तुतिकरण के लिये कम्प्यूटर और विडियो एवं
ऑडियो कैसेट आदि जैसे आधुनिक साधनों का प्रयोग किया
जाता है ।
अकादमी ने कुछ
उद्देश्यपूर्ण प्रशिक्षण फिल्में भी बनाई हैं ।
प्रवेश स्तर पर
औपचारिक और अनौपचारिक परामर्श भी प्रशिक्षण का एक
हिस्सा है ।
प्रशिक्षु
अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से उत्तम
स्थिति में बनाए रखने के लिये नियमित रूप से सुबह
योगा और शारीरिक अभ्यास के सत्र चलाए जाते हैं।
 |