|
अशोक कुमार मनचन्दा
(अपर महानिदेशक-2)
आप भारतीय
राजस्व सेवा के 1976 बैच के अधिकारी हैं तथा
हरियाणा राज्य से हैं। आपने वकालत(एल.एल.बी.) तथा
फाइनेन्स एवं एच.आर.डी. में एम.बी.ए. किया है।आप
वर्ष 1990 से 1993 के अवधि में अपर निदेशक (संकाय)
के रूप में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में
तैनात थे। राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में जून,
2006 में कार्यग्रहण के पूर्व आप हिमाचल प्रदेश
में आयकर आयुक्त, के रूप में कार्यरत थे।
आयकर आयुक्त, शिमला
के रूप में कार्यरत 3 वर्षों कि अवधि में आप टैक्स
हॉलिडे प्रावधानों का कर वंचन करने वाले कर दाताओं
द्वारा अत्याधिक दुरूपयोग को प्रभावी ढ़ग से रोकने
के लिए उत्तरदायी थे। आपने कॉरपोरेट लेखाकर्म की
जाँच, विदेशी कम्पनी के मामलों का गहन अध्ययन,
दोहरा कर परिवर्जन समझौतों तथा संविलयन व अभिग्रहण
की व्याख्या किया है।
आप बैडमिंटन, टेबल
टेनिस, लॉनटेनिस, चेस, वॉली बॉल आदि खेलते हैं, आप
एक उत्साही ट्रेक्कर हैं तथा लोगों से सम्पर्क करना
पसंद करते हैं।
आपकी पत्नी
श्रीमती पूनम मनचन्दा एक गृहणी हैं तथा पाक कला
में निपुण हैं। आपके दो संतान हैं: पुत्री गीतिका
ने एम.बी.ए. किया है तथा विवाहित हैं और पुत्र
अंकुर, ने सी.ए. किया है।
सम्पर्क जानकारी
adg2@nadt.gov.in
|
|
91 712
258339 |
|
|
91 712
2584466 |
|
|
91 712
2582357 |
|