प्रत्यक्ष कर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान , मुंबई

प्रत्यक्ष कर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान , मुंबई (प्र.क.क्षे.प्र.सं.), राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (रा.प्र.क.अ.) का ही एक एकक है और वर्ष 1973 में इसकी स्थापना हुई। मुंबई, महाराष्ट्र एवं गुजरात में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसकी स्थापना की गई थी। अहमदाबाद में क्षे.प्र.सं. के प्रारम्भ के साथ ही, प्र.क.क्षे.प्र.सं. मुंबई का वर्तमान कार्यक्षेत्र मुंबई और महाराष्ट्र में फैला हुआ है।

प्रशिक्षण का मुक्ष्य उद्देश्य विभाग और कर देने वाली जनता के बीच तालमेल में सुधार लाना है। यह संस्थान पीपल कम फर्स्ट में विश्वास रखती है तथा तदनुसार स्पष्ट प्रश्न पूछ सके, ऐसे वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे आपसी समझ और विश्वास पर पहुँचने के लिए प्रोत्साहित करती है।

संस्थान में संपूर्ण प्रशिक्षण का ध्यान, आयकर विभाग के कर्मचारियों को क्रियान्वयन के ऐसे स्तर तक पहुँचाने में सहायता प्रदान करना है जो कर दाताओं को न्यायपूर्ण व्यवहार प्रदान कर सके, यह सुनिश्चित करेगा । यह संस्थान, आयकर विभाग में, निरीक्षक के स्तर से अपर/संयुक्त आयुक्त के स्तर तक के विभिन्न ग्रेडों में तैनात कर्मचारियों / अधिकारियों , को प्रशिक्षण प्रदान करने के कार्य से जुड़ा हुआ है।

 
 

 
Site Designed by CsTech                                                                                                                                                                                          © NADT, NAGPUR