|
नागपुर महाराष्ट्र
राज्य की शीतकालीन राजधानी है ।
शहर का नाम नागपुर
यहां पर बहने वाली नाग नदी से पड़ा है । इसे संत्रा
नगरी के नाम से भी जाना जाता है ।
नागपुर एक
महत्वपूर्ण शैक्षणिक केन्द्र है और यहां का
विश्वविद्यालय देश में सबसे पुराने विश्वविद्यालयों
में से एक है ।
मुम्बई उच्च
न्यायालय की खण्डपीठ भी नागपुर में है । नागपुर और
इसके आसपास विविध स्थल हैं जो पर्यटन की दृष्टि से
महत्व रखते हैं।
रामटेक पहाड़ी यहां
से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसे
रामायण और मेघदूत में उल्लिखित रामगिरी माना जाता
है ।
महात्मा गांधी और
आचार्य विनोबा भावे द्वारा स्थापित वर्धा में
स्थित क्रमश: सेवाग्राम और पवनार आश्रम नागपुर से
नजदीक है ।
नागपुर के समीपस्थ
पर्यटन की रूचि के स्थलों के लिये दर्शनीय टूर की
व्यवस्था की जा सकती है ।
 |