सुनील चोपड़ा (अपर महानिदेशक-।)

       आप हरियाणा से हैं। आपने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर किया है। आपने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत में स्नातक की पदवी भी प्राप्त की । आपने रॉयल इन्स्टीटयूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, लंडन (यू.के.) में एडवान्सड् मैनेजमेंट फॉर टैक्स ऑफिशियल्स पाठयक्रम में हिस्सा लिया ।

       आपने अपने करियर की शुरुआत कॉलेज में प्राध्यापक के रूप में की तथा पटियाला के स्टेट बैंक में कुछ अवधि के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में भी रहे । वर्ष 1975 में आप भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हुए । विभाग में आपने मुम्बई, रोहतक तथा दिल्ली में विभिन्न पदों पर कार्य किया ।

आपने नवंबर 1997 में आयकर आयुक्त की पदोन्नति के बाद अहमदाबाद में आयकर आयुक्त (अपील) के रूप में कार्य किया । अहमदाबाद में 2001 में प्रशासनिक आयकर आयुक्त के रूप में कार्यग्रहण किया तथा एक वर्ष आयकर आयुक्त (वेतन) प्रभार तथा आयकर आयुक्त (केन्द्रीय) के पद पर तीन वर्षों तक कार्य किया । जून 2005 में आपने राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी , नागपुर में अपर महानिदेशक के रूप में कार्यग्रहण किया ।

       आपने 1982 से 1985 तक केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में अवर सचिव (विदेशी कर प्रभाग) के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे तथा 1989 से 1995 तक निदेशक (कर नीति एवं विधि) के पद पर रहे ह । विदेशी कर प्रभाग में आपके कार्यकाल में, दोहरा कराधान के परिवर्जन समझौतों के लिए आप कई बार भारत एवं विदेश में भारतीय कर प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य रह चुके हैं। बोर्ड के टीपीएल सेल में अपने कार्यकाल के दौरान आप वार्षिक वित्त बिल तथा प्रत्यक्ष कर संबंधी अन्य कानूनों के साथ सहायक कानूनों से संबंधित मामलों के निरूपण से जुड़े थे ।

       आप, काटा (कॉमनवेल्थ एसोसिएशन ऑफ टैक्स एडमिनिस्ट्रेटर्स) के तकनीकी सम्मेलनों के लिए 1983 में नई दिल्ली, 1984 में एपिया (वेस्टर्न समोआ) में तथा 1994 में अरूषा (टनजानिया) में आयोजित भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य थे।

       आपकी पत्नी ,श्रीमती विनिता चोपड़ा भारतीय राजस्व सेवा के 1975 बैच के अधिकारी हैं तथा वर्तमान में आयकर निदेशक (अन्वेषण) नागपुर में तैनात हैं। आपके दो बच्चे हैं,पुत्री पल्लवी , जिन्होंनें एम.आइ.सी .ए. से मार्केटिंग कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर की पदवी प्राप्त की है तथा पुत्र सिध्दार्थ  जिन्होनें र्विजिनिया विश्वविद्यालय, यू.एस.ए., से केमिकल इंजिनियरिंग में एम.इ. किया है।

सम्पर्क  जानकारी

adg1@nadt.gov.in

 

91 712 2583375

 

91 712 253286

 

91 712 2583317

 
 

Site Designed by CsTech                                                                                                                                                                                          © NADT, NAGPUR